उनकी आदत बदल गई
रफ़्ता-रफ़्ता दरमियाँ हमारे निस्बत बदल गई
या यूँ कहो कि उनकी मोहब्बत बदल गई
किया था अहद ता-हयात चाहत रहेगी ज़िंदा
दौर-ए-हयात में ही उनकी चाहत बदल गई
छोड़ मुझको रक़ीब के दरमियाँ जा बैठे हैं
रफ़ाक़त बदल गई उनकी अदावत बदल गई
कभी हम हद से ज्यादा जरूरी थे जिनके लिए
वक़्त बदला तो आज उनकी जरूरत बदल गई
कहते थे वो 'ताबिश' आदत हैं हम उनकी
फिर यूँ हुआ कि उनकी आदत बदल गई
- निस्बत - Relation
- अहद - Promise
- ता-हयात - Life Time
- दौर-ए-हयात - Time of Life
- रक़ीब - Opponent, Enemy
- रफ़ाक़त - Friendship
- अदावत - Enmity
मो० ताबिश, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
Miss Lipsa
01-Sep-2021 01:06 PM
Wow
Reply
Pen of Tabish
01-Sep-2021 11:12 PM
Thank You
Reply
Raushan
31-Aug-2021 11:01 PM
बहुत खूब
Reply
Pen of Tabish
01-Sep-2021 08:08 AM
Bahut shukriya
Reply